सुरभि एक्सप्रेस न्यूज ब्रेकिंग


शहर में 10 जगहों पर थोक सब्जी मंडी खुलेंगी। ठेले वाले ही खरीदकर ला सकेंगे।   आमजन को ठेले वालों से लेना होगी सब्जी।
 लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी को सोशल डिस्टेंसिंग का उपयोग नहीं करने के कारण आगामी आदेश तक प्रतिबंध किया गया था सब्जी की उपलब्धता को लेकर प्रशासन द्वारा उपरोक्त जगहों को चिन्हित कर सशर्त अनुमति दी गई है 


रविवार को प्राप्त सभी 32 रिपोर्टें निगेटिव 100 से अधिक नमूने जांच के लिये भेजे गए 


ग्वालियर 12 अप्रैल  नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए सेम्पलों में से रविवार को 32 जांचों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। प्राप्त सभी 32 रिपोर्टें निगेटिव प्राप्त हुई हैं। इसके साथ ही रविवार को जिले के 100 नमूनों की जांच हेतु सेम्पल भेजे गए हैं। 
 कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 778 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। जांच के उपरांत 501 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हो गई है। जिनमें से 6 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए 6 नमूनों में 2 मरीजों की उपचार के पश्चात अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। शेष 4 का उपचार किया जा रहा है।  54 सेम्पलों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। जिले में कुल 4 हजार 549 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। 
 कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले में अब तक एक लाख 28 हजार 372 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इसके साथ ही 92 हजार 779 परिवारों का केन्टोनमेंट जोन में सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण किया गया है। 
संक्रमण के संबंध में जानकारी छुपाने वालों के विरूद्ध की जायेगी कार्रवाई 
 कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जानकारी प्रशासन को देना आवश्यक है। किसी यात्रा में गए हों तो जानकारी अवश्य दें। इसकी अपील भी प्रशासन द्वारा की गई है। 
 कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत अपनी यात्रा की हिस्ट्री छुपाने पर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। जिले का कोई भी व्यक्ति अगर किसी भी आयोजन में सम्मिलित हुआ है तो उसकी जानकारी एकीकृत कंट्रोल कमाण्ड सेंटर के हैल्पलाइन नम्बर  0751-2646605, 2646606, 2626607 तथा 2646608  पर साझा करें। आम नागरिक भी ऐसे किसी व्यक्ति के बारे में जानता हो तो वह भी हैल्पलाइन नम्बर पर जानकारी साझा करें। जानकारी साझा करने वाले को प्रोत्साहित किया जायेगा।


ग्वालियर में मिले संदिग्ध जमातियों को क्वॉरेंटाइन कर कराई जाएगी उनकी जांच: कलेक्टर


ग्वालियर। कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों से ऐसे संदिग्ध जमाती मिले हैं जोकि संभावना है कि मरकज के जमातियों के संपर्क में रहे हो सकते हैं , ऐसे सभी संदिग्ध जमातिओं को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है तथा सभी संदिग्ध जमातियों कोरोना जांच कराई  जाएगी।